प्रबन्धक का संदेश

मैं एक महान स्वतंत्रता सेनानी श्री अमर नाथ मिश्र के नाम पर एक संस्था का प्रबंधक होने के लिए सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अपने मिशन और विजन में कॉलेज सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करता रहा है और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपने लिए एक विशेष स्थान बनाया है। कॉलेज के प्रबंधकीय निकाय ने कॉलेज के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया है। जैसे-जैसे कॉलेज अपने अस्तित्व के पांचवें दशक में प्रवेश किया है वैसे वैसे कॉलेज भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए भी तैयार होता गया है। वैश्वीकृत दुनिया में शिक्षा की प्रकृति बदली है और नई प्रौद्योगिकीयां पहले से अधिक अवसर प्रदान कर रही हैं। ऐसी परिस्थिति में अमर नाथ मिश्र पी॰ जी॰ कॉलेज एक ऐसा संस्थान बनने की उम्मीद करता है जो समाज के लिए मूल्यवान और सार्थक योगदान दे सके।

ई. सनीष कुमार मिश्र

Latest News
Contact Support